जारी है रूस और तुर्की में विवाद, दोनों के हैं अपने-अपने तर्क
जारी है रूस और तुर्की में विवाद, दोनों के हैं अपने-अपने तर्क
Share:

मास्को : सीरिया में अपने आॅपरेशन के दौरान रूस के एक लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने के बाद तुर्की  पर रूस ने उसे योजनाबद्ध तरीके से उकसाने का आरोप  लगाया। पायलट द्वारा यह दावा किया गया कि उन्हें किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई। हालांकि घटना को लेकर अंकारा द्वारा तनाव दूर करने का प्रयास किया  जा रहा है। नाटो सहयोगियों से संयम रखने को कहा गया है। तुर्की की सेना ने रूसी विमान को सीरिया की सीमा के पास ही मारने से पूर्व उसे चेतावनी देने का वीडियो जारी किया।  

जिसमें तुर्की द्वारा उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले विमान को चेतावनी देने का घटनाक्रम सुनाई दे रहा है। उसकी चेतावनी में कहा गया है कि तुर्की वायुसेना यह कह रही है कि रूसी विमान तुर्की हवाई क्षेत्र में प्रवेश  करने वाला है। जिस पर उसे दक्षिण की ओर दिशा बदलने की चेतावनी दी गई। 

जब वायुसेना के विमान ने चेतावनी नहीं सुनी तो उसे गिरा दिया गया। दूसरी ओर रूस ने कहा है कि रूस और सीरिया के विशेष बलों ने विमान मार दिए जाने के बाद उसमें से कूदे दो पायलट्स में से एक को जीवित बचाया है।   दूसरे पायलट की मदद के लिए जो सैनिक भेजा गया था उसकी मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि   रूसी पायलट कोंस्टैनटिन मुराखतिन ने बताया है कि तुर्की द्वारा उसे किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई थी। हालांकि तुर्की  चेतावनी दिए जाने के अपने दावे पर कायम है।  दूसरी ओर रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने भी इसे सोची समझी  साजिश बताया है।  

रूस  के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस तरह की घटना को तुर्की द्वारा आतंकियों का साथ देने और रूस के पीठ में छुरा घोंपना बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के बाद रूसी नागरिक तुर्की की यात्रा नहीं करेंगे। तुर्की एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। हालांकि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप ताइपे ने कहा है कि रूस उनका पड़ोसी  है और वह उनका मित्र भी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -