AMU के मेडीकल कॉलेज में परोसा गया बीफ, मचा बवाल
AMU के मेडीकल कॉलेज में परोसा गया बीफ, मचा बवाल
Share:

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल काॅलेज की कैंटीन में बीफ परोसे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि इस मसले पर अब राजनीति तेज़ हो सकती है। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य पक्ष के बीच कहासुनी तो यह मामला सामने आने के बाद ही हो गई थी। बीफ परोसे जाने की सूचना के बाद कैंटीन में जांच करवाई गई। इंतजामिया द्वारा इस तरह की बातों को निराधार बता दिया गया है। इंतजामिया ने खबरों को निराधार बताते हुए कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम को खराब किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दे कि मेडिकल की कैंटीन में बीफ परोसने की बातें सोश्यल मीडिया पर वायरल होने के ही साथ घमासान मच गया। इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेयर शकुंतला भारतीय सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भिडंत हो गई। दरअसल यह भिडंत केवल वाद- विवाद के तौर पर थी। मेडिकल काॅलेज की कैंटीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

इस मामले में यह भी कहा गया कि निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की जाना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ही साथ सीओ के बीच विवाद ही हो गया। इस मामले में विश्वविद्यालय इंतजामिया ने कहा है कि मेडिकल कैंटीन और विश्वविद्यालय कैंटीन में प्राॅक्टोरियल दल द्वारा छापेमारी की गई इस दौरान कैंटीन में बीफ का विक्रय नहीं हुआ था।

मेडिकल कैंटीन के मेन्यू में दूसरी तरह के व्यंजनों के ही साथ बीफ और बिरयानी का उल्लेख था मगर जरूरी नहीं है कि यह बीफ गौमांस ही हो। इसमें कई तरह के पशुओं का मांस होता है। यही नहीं यहां बीफ कतई नहीं परोसा गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में महाविद्यालय  की स्थापना की थी। जिसके बाद से ही यहां पर गौ मांस का सेवन और उपयोग नहीं होता है। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि यहां गौ मांस नहीं परोसा गया। बहरहाल असहिष्णुता पर विवाद करने वालों को एक नया मुद्दा मिल गया है। माना जा रहा है कि इस मामले को जेएनयू के मामले की ही तरह भुनाया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -