आय से अधिक संपत्ति मामले में फरार चल रहे IAS अरविंद जोशी ने किया सरेंडर
आय से अधिक संपत्ति मामले में फरार चल रहे IAS अरविंद जोशी ने किया सरेंडर
Share:

भोपाल : भोपाल में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की टीम ने फरवरी, 2010 में वरिष्ठ आईएएस अफसर अरविंद जोशी और उनकी पत्नी टीनू के घर पर छापामार कार्यवाही की थी व जिसमें करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति बरामद हुई थी। लोकायुक्त ने जोशी दंपत्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 467, 120बी, 109, 468 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ई) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया था। तथा टीनू जोशी जो की अरविंद जोशी की पत्नी है व वह भी आईएएस थीं।

इनके खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। दोनों को पहले सस्पेंड और बाद में बर्खास्‍त कर दिया गया था। टीनू ने कुछ महीने पहले ही अदालत में सरेंडर कर दिया था वह जेल में हैं। भोपाल की विशेष अदालत ने 28 अगस्त 2014 को अरविंद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

तथा तभी से ही अरविंद जोशी फरार थे व करीब एक साल से फरार चल रहे बर्खास्त आईएएस अरविंद जोशी ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। वह बेहद  ही गुपचुप तरीके से भोपाल जिला अदालत पहुंचे और विशेष न्यायाधीश डीपी मिश्रा की कोर्ट में सरेंडर किया। अरविंद जोशी के वकील प्रतुल्य शांडिल्य ने कोर्ट को बताया कि जोशी को ब्लड कैंसर है इसलिए उनके साथ थोड़ी नरमी बरती जाए। घंटों तक चली बहस के बाद अदालत ने अरविंद जोशी को जेल भेजने के आदेश दिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -