मुंबई - गोवा पुल हादसा: 3 लोगों की बॉडी मिली, 20 लोग अभी भी लापता
मुंबई - गोवा पुल हादसा: 3 लोगों की बॉडी मिली, 20 लोग अभी भी लापता
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में एक दिल-दहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल यहां के मुंबई - गोवा की ओर बने पुल को बारिश से क्षति हुई है। यह पुल बारिश में ढह गया। यह लगभग 70 वर्ष पुराना पुल था। जब पुल ढह रहा था तो पुल के साथ दो बस, कुछ कारें और मोटरसाइकिलें भी ढह गई।

हादसे के प्रभावितों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन पुल के मलबे के ही साथ बहने वाले लगभग 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं, बस के चालक श्रीकांत कांबले का शव घटनास्थल से 100 किलोमीटर दूर मिला। श्रीकांत के ही साथ बस में 17 वर्ष का पुत्र भी साथ था।

दरअसल यह लड़का काॅलेज में साक्षात्कार देने के लिए साथ जा रहा था। बारिश में पुल का अधिकांश क्षेत्र ढह गया। बस में 17 यात्री सवार थे। हादसे के बाद राहत कार्य प्रारंभ कर दिया है। गुमशुदा लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्य में एयरफोर्स, नेवी, कोस्टगार्ड आदि लगाए गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -