भारत रत्न की दौड़ में दिलीप कुमार भी शामिल
भारत रत्न की दौड़ में दिलीप कुमार भी शामिल
Share:

राजनीती के मेले में इस बात की चर्चा खूब हो रही है की इस साल अभिनेता दिलीप कुमार का नाम भारत रत्न के लिए लिया जा रहा है। इस सम्मान से नवाजने पर अनेक सवाल भी मन ही मन घर कर रहे है। क्योकि जिस विशेष सम्मान के लिए दिलीप कुमार का नाम लिया जा रहा है, क्या वो अपने ख़राब स्वस्थ के रहते हुए भी इस सम्मान को लेने आएंगे ? इस निर्णय से मुस्लिम संगठनो में भारतीय जनता पार्टी की छवि और भी अच्छी होगी. जिसका फायदा उन्हें चुनावी रुझान में मिल सकता है.

पाकिस्तान में जन्मे यूसुफ खान, जिन्हें बाद में दिलीप कुमार के नाम से भी जाना गया, ने अपने करियर की शुरुआत 'ज्वार-भाटा' फिल्म से 1944 में की थी। 1991 में उन्हे पद्म भूषण से, 1994 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 93 वर्षीय दिलीप कुमार के बारे में विभिन्न स्त्रोतों से खबरे एकत्रित की जा रही है सूत्र का कहना है,'जब किसी को पद्म सम्मान या भारत रत्न से नवाजा जाता है तो यह एक साधारण सी प्रक्रिया है

अगर केंद्र सरकार दिलीप कुमार को भारत रत्न से नवाजने का एलान करता है तो एक बड़ा प्रश्न यह भी उठता है कि क्या खराब स्वास्थ्य की वजह वह इस सम्मान को लेने के लिए नई दिल्ली आ पाएंगे? हालांकि, इसके जवाब में सूत्र का कहना है कि जिस प्रकार से दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से शशि कपूर को नवाजने के लिए उनके घर ले जाया गया था उसी प्रकार भारत रत्न भी दिलीप कुमार को मुंबई में जाकर दिया जा सकता है।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को जिस तरह से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने परंपरा से परे होकर उनके निवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था, उसी तरह से गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुंबई जाकर दिलीप कुमार को यह सम्मान दे सकते हैं। महाराष्ट्र के एक नौकरशाह ने बताया कि केंद्र सरकार से अभी तक भारत रत्न के मामले पर कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ' पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री अवॉर्ड देने से पहले राज्यों से राय लेने का कोई प्रावधान नहीं है। यहां तक की कई बार केंद्र ऐसी शख्सियतों को भी सम्मानित कर देता है जिनका नाम राज्य की लिस्ट में होता ही नहीं है।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -