गिरफ्तार हुए देश के सबसे बड़े कार डिजाइनर, आज मुंबई सेशन कोर्ट में होंगे पेश
गिरफ्तार हुए देश के सबसे बड़े कार डिजाइनर, आज मुंबई सेशन कोर्ट में होंगे पेश
Share:

मुंबई: देश के सबसे बड़े कार डिजाइनर और डीसी डिजाइन के संस्थापक दिलीप छाबड़िया को धोखाधड़ी के मामले में बीते सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब आज यानी मंगलवार को उन्हें मुंबई सेशन कोर्ट में पेश किया जाने वाला है। खबरें यह भी हैं कि आज ही मुंबई पुलिस उनकी कस्टडी की मांग कर सकती है। आपको बता दें कि दिलीप छाबड़िया की एक लग्जरी कार भी जब्त कर ली गई है।

जी दरसल उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूरी रात मुंबई पुलिस मुख्यालय में रखा गया था और इस बारे में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया है। खबर है कि दिलीप छाबड़िया के खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस आज यानी मंगलवार को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है और अधिक जानकारी बता सकती है।

आप जानते ही होंगे कि दिलीप छाबड़िया वही है जिन्होंने भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी। इसी के साथ वह कार से लेकर लग्जरी बस तक सब कुछ डिजाइन करने वाले युवक हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के लिए कारें डिजाइन की हैं। वैसे कार के अलावा वह नामी हस्तियों की आलीशान वैनिटी वैन भी डिजाइन करते हैं। आप शायद ही जानते होंगे कि दिलीप छबड़िया की डिजाइन की गई कारें और वैनिटी वैन करोड़ों में बिकती हैं। उनकी क्लाइंट लिस्ट में कॉमेडियन कपिल शर्मा, माधुरी दीक्षित, ऋतिक रोशन जैसे स्टार भी शामिल हैं।

अगले दो दिनों में ओडिशा में शीत लहर की स्थिति होगी और तेज

जूते-चप्पल से लेकर साबुन-तेल तक सब मिलेगा मुफ्त, किसानों के लिए सिंधु बॉर्डर पर खुली दूकान

कोरोना के नए स्ट्रेन के साथ भारत में मिले 6 नए मरीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -