राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, कल जमा करेंगे नामांकन
राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, कल जमा करेंगे नामांकन
Share:

भोपाल/ब्यूरो। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर चर्चा जोरों पर है। गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के संस्पेस खत्म होने के बाद कई लोग इस पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में संभावित नामों में मुकुल वासिनक, मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरुर के बाद एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। 

जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन पत्र लेंगे। वे कल राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन भरेंगे। नामांकन से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से दिग्विजय की मुलाकात होगी। यह भी चर्चा है कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। 

बताया जा रहा है की दिग्विजय सिंह के नामांकन के वक्त बेटे जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहेंगे। दिग्विजय सिंह शाम को इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से कांग्रेस के विधायक है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के 10 विधायक आज दिल्ली जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायकों को पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह का प्रस्तावक बनने के निर्देश दिए हैं।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन में दिखेगी सूर्य मंदिर की झलक, रेल मंत्रालय ने जारी किया Video

हिन्दू मंदिर पर हमला करने वाला क्यों हो जाता है ‘मानसिक रोगी’? दुर्गा के बाद मुस्लिम युवक ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा

सौरव गांगुली ने जारी किया केरल सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान का 'लोगो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -