'राहुल गांधी से जबरदस्ती नहीं कर सकते..', दिग्विजय सिंह ने क्यों कही ये बात ?
'राहुल गांधी से जबरदस्ती नहीं कर सकते..', दिग्विजय सिंह ने क्यों कही ये बात ?
Share:

भोपाल: राहुल गांधी को जबरदस्ती कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता, अगर वह खुद इस पद को नहीं संभालना चाहते। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर राहुल गांधी पार्टी प्रमुख नहीं बनना चाहते हैं, तो हम उसके लिए उनपर दबाव नहीं बना सकते। इससे पहले सोमवार को ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लेना चाहिए। उनका कहना था कि पूरे देश के कांग्रेसी उनकी तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं। अगर राहुल यह पद संभाल लेते हैं, तो कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को खुशी होगी। 

बता दें कि कांग्रेस में 20 सितंबर तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है, मगर, अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरने से मना कर दिया हैं। बता दें कि 2019 में पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने वाले राहुल निरंतर इस पद को दुबारा संभालने से इनकार करते रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालने से मना कर दिया है। इस मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस के लोग राहुल गांधी से लगातार अध्यक्ष बनने का अनुरोध कर रहे हैं। लेकिन, यह उनपर (राहुल पर) ही निर्भर करता है। आप किसी से जबरदस्ती कैसे कर सकते हैं? हम तो सभी को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय ने आगे कहा कि कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल है। 

बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राहुल गांधी को पूरे देश के कांग्रेसियों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए और अध्यक्ष पद स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा था कि, 'अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो देश का हर कांग्रेसी मायूस होगा। इसके कारण काफी सारे लोग घर बैठ जाएंगे और हमें निराशा होगी। उन्हें खुद ही यह पद स्वीकार कर लेना चाहिए। कांग्रेसियों की भावनाओं को समझना चाहिए।' उनका कहना था कि कांग्रेस में एकतरफा राय यही है कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें यह पद स्वीकार कर लेना चाहिए। 

'मनीष सिसोदिया हाज़िर हों..', शराब घोटाले में घिरे डिप्टी सीएम को कोर्ट का आदेश

पैगम्बर मोहम्मद पर कथित विवादित बयान देने वाले विधायक टी राजा भाजपा से निलंबित

हिसार में होगा सोनाली का अंतिम संस्कार, गाँव के लोग बोले- 'हत्या है CBI जांच हो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -