पैगम्बर मोहम्मद पर कथित विवादित बयान देने वाले विधायक टी राजा भाजपा से निलंबित
पैगम्बर मोहम्मद पर कथित विवादित बयान देने वाले विधायक टी राजा भाजपा से निलंबित
Share:

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना से MLA टी राजा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। टी राजा ने कथित तौर पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्हें हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह अरेस्ट कर लिया था। दरअसल, टी राजा ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर बयान दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के दफ्तर के सामने और शहर के कई हिस्सों में मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन कर दिए थे। मुस्लिम लोग, भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा राजा सिंह को अरेस्ट कर लिया गया। विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर बरसते हुए इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर मुश्किलों में घिरे हैदराबाद के भाजपा MLA टी। राजा सिंह का कहना है कि वह धर्म के लिए लड़ रहे हैं और मरने को भी तैयार हैं।

 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दौरान टी। राजा सिंह ने कहा कि मैं यह सब धर्म के लिए कर रहा हूं। इसके लिए मैं मरने को भी तैयार हूं। टी। राजा सिंह ने कहा कि, 'उन्होंने (पुलिस ने) यूट्यूब से मेरी वीडियो हटा दिया है। मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या करने जा रही है। जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा पोस्ट करूंगा। मैं यह धर्म के लिए कर रहा हूं। मैं धर्म के लिए मरने के लिए भी तैयार हूं।'

हिसार में होगा सोनाली का अंतिम संस्कार, गाँव के लोग बोले- 'हत्या है CBI जांच हो'

राम को 'गाली' देने वाले मुनव्वर को शो की अनुमति, पैगम्बर पर बयान देकर टी राजा गिरफ्तार

आखिरी कॉल पर सोनाली फोगाट ने माँ से की थी साजिश की बात, बहन ने किया हैरतंअगेज खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -