आतंकवाद के मामले में भी ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखाएं सरकार : दिग्विजय
आतंकवाद के मामले में भी ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखाएं सरकार : दिग्विजय
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार को आतंकवाद से संबंधित सभी मामलों में ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए, जैसी मुंबई में 12 मार्च, 1993 को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट के लिए दोषी याकूब मेमन के मामले में दिखाई गई है। याकूब को फांसी दिए जाने के बाद दिग्विजय ने ट्वीट किया, "मैं आशा करता हूं कि सरकार और न्यायपालिका आतंकवाद से संबंधित सभी मामलों में दोषी की जाति और धर्म से ऊपर उठकर ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखाएगी।"

गौरतलब है कि वर्ष 1993 मुंबई बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराए गए याकूब अब्दुल रज्जाक मेनन को नागपुर केंद्रीय कारागार में गुरुवार सुबह फांसी 7 बजे दे दी गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -