'भतीजे' को दिग्विजय सिंह ने बताया गद्दार, बोले- 'शर्म आनी चाहिए...'
'भतीजे' को दिग्विजय सिंह ने बताया गद्दार, बोले- 'शर्म आनी चाहिए...'
Share:

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य के बीच तलवारें खिंच गई हैं। अदावत का मुख्य कारण केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को माना जा रहा है। दरअसल, छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के प्रचार के लिए दिग्विजय सिंह खेराड़ गांव पहुंचे थे। चुनावी सभा में दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दोबारा गद्दार करार दिया। दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कायर बताते हुए विचारधारा से समझौता करने वाला बताया। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में गए मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य रुद्रदेव सिंह को भी दिग्विजय ने गद्दार करार दिया। दिग्विजय सिंह ने मंच से बयान देते हुए कहा कि उनके भतीजे ने भी गद्दारों (ज्योतिरादित्य सिंधिया) का साथ दिया। आखिर क्या नहीं किया इस परिवार के लिए? मगर उसके पश्चात् भी गद्दारी की तथा गद्दारों के साथ मिलकर हमारा विरोध करता है। शर्म आनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताते हुए रुद्रदेव सिंह पर हमला बोला। दिग्विजय सिंह तथा उनके परिवार के खिलाफ रुद्रदेव सिंह द्वारा अक्सर टिप्पणी की जाती है। रुद्रदेव सिंह अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे में सम्मिलित हो गए हैं। दिग्विजय सिंह इसी बात से नाराज हैं।

वहीं, मधुसूदनगढ़ राजपरिवार के सदस्य व दिग्विजय सिंह के भतीजे रुद्रदेव सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गद्दारी तो 2004 में लक्ष्मण सिंह ने की थी, जब वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए थे। रुद्रदेव ने कहा वे सिर्फ सम्मान चाहते हैं जो उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया है। रुद्रदेव सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस को अलविदा कह दिया था तथा भाजपा का दामन थाम लिया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के परिवार में सेंध लगाकर रुद्रदेव को भाजपा में सम्मिलित कराया था। तभी से रुद्रदेव सिंह लक्ष्मण सिंह के खिलाफ बयानबाज़ी करते रहते हैं। मधुसूदनगढ़ राजपरिवार दिग्विजय सिंह की नजदीकी रिश्तेदारी से जुड़ा हुआ है। मगर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने परिवार के बीच दरार पैदा कर दी। इससे पहले राघोगढ़ में भी दिग्विजय सिंह के नजदीकी हीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़कर सिंधिया के साथ भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। हीरेंद्र  सिंह अब भाजपा से उम्मीदवार हैं।  

नहीं रहे सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय, मुंबई में ली आखिरी सांस

अपने ही 4 बच्चों को पिता ने दिया जहर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर

शेहला रशीद ने मोदी-शाह को दिया कश्मीर में बदलाव का श्रेय, तारीफ में कही ये बड़ी बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -