क्या कांग्रेस नेता कमलनाथ ने की थी देश से गद्दारी ? परमाणु परिक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने का आरोप
क्या कांग्रेस नेता कमलनाथ ने की थी देश से गद्दारी ? परमाणु परिक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने का आरोप
Share:

भोपाल: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ पर एक बड़ा सनसनीखेज आरोप लगा है। दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर परमाणु परीक्षण की जानकारी अमेरिका को लीक करने का इल्जाम लगाया गया है।

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर विकीलीक्स की रिपोर्ट के हवाले से कमलनाथ पर 1976 में अमेरिका को न्यूक्लियर डील की गोपनीय जानकारी देने का इल्जाम लगाया है। विकीलीक्स के पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ यूएस डिप्लोमेसी के डाक्यूमेंट्स को लेकर देश की सियासत में भूचाल सा आ गया है। बता दें कि, विकीलीक्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि परमाणु परीक्षण के बारे में कमलनाथ ने अमेरिकी दूतावास को जानकारी दी थी। 

 

इस खुलासे से चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजनीति में भी हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा का आरोप है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी के करीबी कमलनाथ ने देश को धोखा दिया है। भाजपा ने कहा है कि चाहे 1984 के सिख विरोधी दंगे हों या यह खतरनाक खुलासा, कमलनाथ ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है। इसको लेकर भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर यूजर्स भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर निशाना साध रहे हैं।

ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं पीएम मोदी, 9 करोड़ के पार पहुंची फॉलोवर्स की संख्या

बिहार से धराया आतंकियों का 'मास्टर ट्रेनर' उस्मान सुलतान खान, युवाओं में मजहबी जहर भरकर बनाता था कट्टरपंथी

गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने पर विपक्षी दलों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्या कहता है कानून ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -