धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि राजनीति में कदम रखें हेमा मालिनी, खुद एक्ट्रेस ने बताया किस बात का था डर
धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि राजनीति में कदम रखें हेमा मालिनी, खुद एक्ट्रेस ने बताया किस बात का था डर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी जितनी बेहतरीन अभिनेत्री रहीं उतनी अच्छी राजनेता भी साबित हुईं। वो मथुरा से दो बार सांसद रही हैं। अब तीसरी बार भी उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। 2024 के चुनाव प्रचार में इन दिनों हेमा मालिनी व्यस्त हैं। किन्तु क्या आप जानते हैं धर्मेंद्र पत्नी हेमा के राजनीति में एंट्री करने के फेवर में नहीं थे।

इसका खुलासा खुद हेमा मालिनी ने अपने एक इंटरव्यू के चलते किया। धर्मेंद्र का मानना था राजनीति बहुत मुश्किल चीज है। मगर हेमा मालिनी ने इसे चैलेंज के तौर पर लिया तथा राजनीति में एंट्री कर ली। वो बोलती हैं- धर्म जी को मेरा राजनीति में आना पसंद नहीं था। उनका कहना था ये मुश्किल है मैं इसे अनुभव कर चुका हूं। लेकिन मैंने इसे चुनौती के तौर पर लिया था। धर्म जी को राजनीति में परेशानी आई क्योंकि उन्हें बहुत दूर तक ट्रैवल करना पड़ता था। उसी समय उन्हें अपना काम भी करना होता था। मगर जब आप फिल्म स्टार होते हुए राजनीति में काम करते हो, लोगों के बीच आपको लेकर बहुत सारा क्रेज होता है। 

हेमा मालिनी ने आगे कहा- वो आपको अप्रोच करना चाहते हैं, धर्मजी को लेकर लोगों में क्या क्रेज होता होगा इसे इमेजिन किया जा सकता है। इसलिए वो थोड़ा परेशान हो जाते हैं। मैं भी ऐसी समस्याएं फेस करती हूं, जिसे धर्म जी भी पसंद नहीं करते थे। मगर मैं एक महिला हूं, इसलिए अच्छे से मैनेज कर लेती हूं। हेमा ने बताया- राजनीतिक करियर में उनकी विनोद खन्ना ने बहुत सहायता की थी। लेजेंडरी एक्टर ने हेमा को स्पीच देनी सिखाई थी। हेमा मालिनी को उम्मीद है वो 2024 में भी मथुरा से जीत का परचम लहराएंगी। बेटी ईशा भी आजकल मां के लिए प्रचार कर रही हैं।

श्री श्री रविशंकर के एक कॉल ने बदल दी अध्ययन सुमन की जिंदगी, खुद एक्टर ने बताया किस्सा

राम-सीता के किरदार में लीक हुई रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें, अवतार देख फैंस हुए दीवाने

हॉलीवुड डेब्यू पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -