200 किलो वजनी पहलवान को उठाकर रिंग से फेंक दिया था बाहर, ऐसे थे 'रुस्तम-ए-हिंद' दारा सिंह
200 किलो वजनी पहलवान को उठाकर रिंग से फेंक दिया था बाहर, ऐसे थे 'रुस्तम-ए-हिंद' दारा सिंह
Share:

मुंबई: मशहूर पहलवान और अभिनेता दारा सिंह ने पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया था। उन्होंने लगभग 500 मुकाबलों में बगैर हारे दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर को हुआ था। दारा सिंह का पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। उनका जन्म 1928 में अविभाजित पंजाब के अमृतसर जिले में हुआ था। दारा सिंह को बचपन से ही पहलवानी का शौक था। उन्होंने सबसे पहले 1947 में सिंगापुर में मलेशियाई चैम्पियन तरलोक सिंह को मात देकर अपनी विजय यात्रा की शुरुआत की थी।

1954 में दारा सिंह ने भारतीय कुश्ती चैम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके बाद वो कॉमनवेल्थ चैम्पियन भी बने। दारा सिंह का नाम आते ही जेहन में सबसे पहले उनकी विश्व विजेता किंग कांग के साथ हुआ मुकाबला याद आता है। इस मुकाबले के बाद दारा सिंह रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। बताया जाता है करीब 200 किलो वजन के किंग कांग को उन्होंने उठाकर रिंग से बाहर फेंक दिया था। किंग कांग को पटखनी देने के बाद दारा सिंह को 'रुस्तम ए हिंद' का दर्जा मिला।

यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक कोई रेसलर तोड़ नहीं कर पाया है। दारा सिंह ने लगभग 500 कुश्तियां लड़ीं और सभी में जीत दर्ज कीं। 1983 में 55 साल की आयु में उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। दारा सिंह ने लगभग 36 वर्ष तक अखाड़े में अपना दम-खम दिखाया। अपराजेय रहने के लिए दारा सिंह का नाम ऑब्जर्वर न्यूज लेटर हॉल ऑफ फेम में दर्ज किया गया है। 2003 से 2009 तक दारा सिंह राज्यसभा के सांसद भी रहे थे।

फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर देखने के बाद सामने आया फैंस से लेकर सेलेब्स का रिएक्शन

मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन, इंडस्ट्री में छाया गम का माहौल

राजपाल यादव की इन वीडियो में कॉमेडी देखकर हंसने के साथ हो जाएंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -