6 पत्नियों के बावजूद सातवीं शादी करने जा रहा था शख्स, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
6 पत्नियों के बावजूद सातवीं शादी करने जा रहा था शख्स, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अपनी पहचान और धर्म छुपाकर 6 शादियां कर चुका था तथा सातवीं करने की तैयारी में था। दरअसल पुलिस के हत्थे असलम नाम का व्यक्ति चढ़ा है जो अब तक 6 बार शादी रचा चुका था तथा उनसे ठगी करता था।

50 वर्षीय अपराधी असलम धनबाद के भूली का रहने वाला है तथा वो स्वयं को पुलिस का अफसर बताते हुए लड़कियों को अपनी जाल में फंसाता था। असलम सातवीं बार शादी का प्रयास कर रहा था मगर उसी समय उसकी असली पहचान, धर्म का पता चल गया। स्वयं को संजय बताने वाला असलम किसी प्रकार मौके से फरार हो गया। सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस लंबे वक़्त से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन अपराधी गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असलम को रांची से गिरफ्तार कर लिया। 

वही उस पर नाबालिग से शादी करने एवं शारीरिक संबंध के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आदिवासी नाबालिग एवं अल्पसंख्यक को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर धर्म को छिपाने और 6 बार शादी करने के मामले में भी केस दर्ज किया है। असलम शादी के लिए लड़कियों के सामने स्वयं को एक पुलिस अधिकारी बताता था। उसकी गिरफ्तारी के पश्चात् सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा कि असलम के विरुद्ध  रांची, धनबाद, तोपचांची और चास में कई मामले लंबित हैं। उसका आपराधिक इतिहास रहा है तथा वो 2021 में  एक मामले में जेल भी गया था। रिपोर्ट के अनुसार अपराधी असलम पैसों का लालच देकर हिंदू आदिवासी एवं मुस्लिम लड़कियों से शादी करता था। 

कौन सी फिल्म करने जा रहे धोनी ? पुलिस अफसर के लुक में देखकर हैरान हुए फैंस

सौरव गांगुली के कोलकाता स्थित बंगले पर चलेगा बुलडोज़र, जानिए क्यों ?

भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने का डॉक्यूमेंट तैयार, कायर हिन्दुओं के लिए शुरू हुआ ‘ऑपरेशन बुकलेट’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -