दिल्ली में अगले तीन दिन तक जमकर झुलसाएगी गर्मी, 40 डिग्री तक जा सकता है पारा
दिल्ली में अगले तीन दिन तक जमकर झुलसाएगी गर्मी, 40 डिग्री तक जा सकता है पारा
Share:

नई दिल्ली: गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है, अभी अप्रैल आधा भी नहीं गुजरा है और तपन ने मई-जून की झुलसाने वाली गर्मी का अहसास करा दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन तेज गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, आज सोमवार के दिन भी राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सोमवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है।

दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक गर्मी रही। यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों के बीच तेज गर्मी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। जबकि, इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

बाजार: आज होगी स्टॉक पर नज़र

30 अप्रैल को NSE और BSE से हटा दिए जाएंगे प्रभात डेयरी के शेयर

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां इस वित्त वर्ष में 10 गुना बढ़ सकती हैं: ICRA

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -