दिल्ली: बारिश के साथ हुई शनिवार की सुबह, मौसम हुआ सुहावना.., हवा भी हुई साफ़
दिल्ली: बारिश के साथ हुई शनिवार की सुबह, मौसम हुआ सुहावना.., हवा भी हुई साफ़
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार की सुबह बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक  जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। 

दिन के वक़्त अलग-अलग इलाकों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश देखी गई। इसके चलते अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य से दो डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 95 से 75 फीसदी तक रहा। आयानगर में सबसे अधिक 29.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की बारिश का यह सिलसिला अगले दो-तीन दिनों तक बरकरार रहेगा। शनिवार के दिन हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने व तापमान 35 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, मानसूनी हवाओं और बरसात के चलते दिल्ली की हवा निरंतर ही साफ बनी हुई है। CPCB के अनुसार, शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 71 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।

इस राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित

अमित शाह आज चंडीगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए करेंगे बैठक

कट्टरपंथी संगठन PFI को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी रैली की इजाजत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -