हड़ताल कर वकीलों ने किया पुलिस कार्रवाई का विरोध
हड़ताल कर वकीलों ने किया पुलिस कार्रवाई का विरोध
Share:

नई दिल्ली। आज शुकवार को सभी अदालतों का काम-काज प्रभावित हुआ। वकीलों ने न केवल हड़ताल की वहीं नारेबाजी भी कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। पिछले दिनों रोहिणी न्यायालय में पुलिस और वकीलों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट का मामला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसे लेकर आज शुक्रवार को वकीलों ने अपना कामकाज ठप रखकर हड़ताल की। हड़ताली वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने बदले की भावना से मामला दर्ज किया है। प्रकरण वापस लेने की भी मांग वकीलों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की है।

हड़ताली वकील सुबह से ही संबंधित कोर्ट पहुंच गये थे, लेकिन कामकाज नहीं होने से कोर्ट के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए। हड़ताल का सबसे अधिक असर रोहिणी कोर्ट में दिखाई दिया। बताया गया है कि हड़ताली वकीलों ने कोर्ट परिसर स्थित पुलिस  चौकी पर भी तोड़फोड़ की, इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोर्ट में न तो किसी प्रकरण की सुनवाई हुई और न ही सुनवाई की तारीख  आगे बढ़ाई जा सकी। इसके अलावा वे लोग भी वकीलों का इंतजार करते हुए दिखाई दिये, जिन्हें किसी न किसी कार्य से कोर्ट में आना पड़ा था। ऐसे लोगों को जब वकीलों की हडताल होने की जानकारी मिली तो वे मायूस होकर वापस लौट गये।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -