घर लौट रहे दो युवकों पर रमजान ने झुंड बनाकर किया हमला.. एक की मौत, दुसरा घायल...Video वायरल
घर लौट रहे दो युवकों पर रमजान ने झुंड बनाकर किया हमला.. एक की मौत, दुसरा घायल...Video वायरल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार इलाके में घर लौट रहे दो युवकों पर 7-8 लोगों ने एक साथ हमला कर दिया। इसमें 24 वर्षीय जतिन की जान चली गई, जबकि उसका साथी पंकज घायल हो गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों में से एक रमजान अली को अरेस्ट कर लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। घटना 19 दिसम्बर 2021 (रविवार) की है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जतिन और पंकज पर बदमाशों ने पत्थरों से हमला किया है। जमीन पर पटककर बदमाशों ने दोनों को तब तक मारा गया, जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गए। इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़ितों से 3 हजार रुपए भी लूट लिए। बाद में दोनों पीड़ितों को नाले में फेंक आरोपित भाग निकले। आसपास से गुजरने वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में एडमिट करवाया। उपचार के दौरान 22 दिसम्बर को जतिन ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जतिन बेरोजगार था और अपने परिवार संग संगम विहार की F ब्लॉक कॉलोनी में रहता था। घटना के दिन वह अपने दोस्त सचिन के भाई की बर्थडे पार्टी से घर वापस आ रहा था। रात लगभग दो बजे जब वह पैदल ही पंकज के साथ जा रहा था तो गली नंबर 3 में रमजान और उसके साथियों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए ADCP हर्षवर्धन ने बताया है कि लूट और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था। जतिन की मौत के बाद अब इसमें IPC 302 की धारा भी जोड़ी जा रही है। रमज़ान अली को अरेस्ट कर लिया गया है। बाकी फरार आरोपितों की खोज की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बर्थडे पार्टी कर रहा था परिवार, अचानक पहुंचे नक्सली और बिछा दी लाशें

रातभर की पार्टी सुबह कमरे में मिली दोनों बहनों की लाश, पूरा मामला उड़ा देगा होश

चचेरी बहन से थे नज़ायज़ संबंध, भाइयों ने प्रेमी को चाक़ू से गोदकर मार डाला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -