रातभर की पार्टी सुबह कमरे में मिली दोनों बहनों की लाश, पूरा मामला उड़ा देगा होश
रातभर की पार्टी सुबह कमरे में मिली दोनों बहनों की लाश, पूरा मामला उड़ा देगा होश
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ बीते गुरुवार को दिन हादसों से भरा रहा। जी दरअसल सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजे की मौत की खबर सामने आई थी और इस खबर से लोग अभी तक उबरे भी नहीं थे कि एक और खबर ने लोगों के होश उड़ा दिए। जी दरअसल यहाँ के नामकुम इलाके से एक और बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है यहां एक कमरे में 2 बहनें मृत पाई गई हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सगी बहनों की मौत हुई है और मौत का यह मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में यह बताया जाता है कि दोनों बहनें जन्‍मदिन की पार्टी के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं और सुबह दोनों अचेत अवस्‍था में मिलीं। उसके बाद दोनों को तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत दोनों बहनों ने कमरे में उल्टियां भी की थीं। वहीं एक दिन पहले घर के कुत्‍ते की भी मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालाँकि इससे पहले रांची में ही बंद कमरे से 2 शव बरामद किए गए थे। इस मामले में मृतक रिश्‍ते में चाचा-भतीजा थे। कहा जा रहा है कि चाचा और भतीजा रात में साथ में सोए थे और सुबह बंद कमरे से उन दोनों का शव बरामद किया गया। इस मामले को रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम का था।

आप सभी को बता दें कि इस मामले में परिजनों ने सुबह के समय पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद सुखदेव नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई। इस मामले के बारे में मकान मालिक ने बताया कि मृतक गगनदीप चौधरी और अंकित चौधरी विगत 1 वर्ष से उनके यहां किराए के मकान में रह रहे थे। बीते बुधवार को रात कोयले के चूल्हे पर खाना बनाने के बाद वे चूल्‍हे को कमरे में ले गए थे। ऐसे में चूल्‍हा कमरे में ले जाकर उसे बंद कर दिया था। वहीं जब सुबह हुई तो उन्‍हें उठाने के लिए उनके दोस्त पहुंचे, लेकिन उन्‍होंने दरवाजा नहीं खोला। वहीं इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी।

देशभर में अचानक बढे Omicron के मरीज, सरकार ने दिए स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाने के निर्देश

Tokyo Olympic में 'गोल्ड' जीतने से 6 माह पहले नीरज चोपड़ा ने छोड़ दिया था मिठाई खाना

क्रिसमस और नए साल की पार्टी में अपनाएं मलाइका अरोड़ा का यह लुक, है बहुत सस्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -