Delhi Election Result Live: चुनावी रुझानों पर बोले मनोज तिवारी, कहा- हार जीत की जिम्मेदारी मेरी
Delhi Election Result Live: चुनावी रुझानों पर बोले मनोज तिवारी, कहा- हार जीत की जिम्मेदारी मेरी
Share:

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणामों में दोपहर 10 बजे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ने पर दिल्ली भाजपा इकाई के अध्‍यक्ष मनोज तिवारी की ओर से बड़ा बयान आया। तिवारी ने कहा है कि दिल्ली चुनाव में हार-जीत की जिम्‍मेदारी मेरी है। हालांकि उन्‍होंने कहा कि अंतिम परिणाम के लिए दोपहर 12 बजे तक का इंतजार कीजिए।

मनोज तिवारी ने कहा है कि रुझानों से संकेत मिल रहा है कि आप-भाजपा के बीच अंतर है। अभी भी वक़्त है। हम आशान्वित हैं। नतीजे कुछ भी हो, प्रदेश प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं। दरअसल,  दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के पहले डेढ़ घंटे के रुझानों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिल चुका है। आप दो-तिहाई बहुमत से बढ़त लेती नज़र आ रही है।

सुबह 10.20 बजे के रुझानों के अनुसार 70 सदस्‍यीय विधानसभा में आप 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 21 सीटों पर बढ़त बना रखी है। नई दिल्ली असेंबली सीट से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और उम्मीदवार अरविन्द केजरीवाल ने शानदार बढ़त बना रखी है।  वहीं आप कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस और भाजपा के दफ्तरों में फिलहाल सन्नाटा है।

सोना-चांदी के दामों में फिर लगी आग, जानिए आज की कीमतें

आज ही निपटा लें अपने बैंकिंग से संबंधित कार्य, कल से पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Bank fail हो जाने पर क्या होगा आपकी FD और अन्य जमाओं का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -