घर के बाहर से दिनदहाड़े किडनैप हुए 2 बच्चे, CCTV में कैद हुई वारदात
घर के बाहर से दिनदहाड़े किडनैप हुए 2 बच्चे, CCTV में कैद हुई वारदात
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दो बच्चों को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया। यह घटना मायापुरी इलाके की है। घटना को उस वक़्त अंजाम दिया गया जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। किडनैपर की यह हरकत पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, जिन बच्चों का किडनैप हुआ, उनकी आयु महज 5 और 2 साल है। बच्चों के पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। जबकि, मां गृहणी है। जिस वक़्त यह घटना हुई बच्चों के माता-पिता किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर कहीं गए हुए थे।

दरअसल, शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी किडनैपर बच्चों को उठाकर ले गया। माता-पिता जब घर लौटे तो बच्चों को वहां ना पाकर उन्हें खोजने लगे। जब दोनों बच्चे नहीं मिले, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में बच्चों की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए बच्चों को तलाशना शुरू किया। घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे को खंगाला गया, तो देखा कि अज्ञात अपहरणकर्ता दो वर्षों की बच्ची को और 5 वर्षीय बच्चे को अपने साथ ले जाता दिखा। आरोपी की शिनाख्त 31 वर्षीय अजय के रूप में हुई, जो कि कार क्लीनिंग का काम करता है।

फिलहाल, आरोपी की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। इससे पहले उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाना इलाके में डेढ़ वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग का केस सामने आया था। बच्चा घर के बाहर ही पड़ोस की कुछ युवतियों के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक 16 वर्षीय एक लड़की ने मौका देखकर बच्चे का किडनैप कर लिया। फिर वहां से फरार हो गई। कई घंटों तक घर के आसपास खोज करने के बाद जब बच्चे के कोई जानकारी नहीं मिली, तो आखिरकार परिवार में महिंद्रा पर थाने में केस दर्ज करवाया।

शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, खूनी संघर्ष का मामला आया सामने

प्रधान आरक्षक द्वारा रिश्वत लेने का मामला गरमाया, आला अधिकारियों तक पहुंची बात

अपने अल्प प्रवास पर डॉक्टर गोविंद सिंह, सरकार पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -