अब तक लापता AN32, पर्रिकर बचाव अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जाएंगे चेन्नई
अब तक लापता AN32, पर्रिकर बचाव अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जाएंगे चेन्नई
Share:

नई दिल्ली : एक दिन से भी ज्यादा बीत जाने के बावजूद भारतीय वायु सेना का एएन 32 विमान अब तक लापता है। इसके लिए बचाव व राहत कार्य में भारतीय वायुसेना, नौसेना व तटरक्षक बल व्यापक स्तर पर जुटी है। बचाव कार्य का मुआयना करने के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज खुद चेन्नई के लिए रवाना होंगे।

पर्रिकर वहां पहुंचकर जारी सर्च ऑपरेशन को मॉनिटर करेंगे। एएन32 विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाने के दौरान ही लापता हो गया था। बचाव अभियान में एक पनडुब्बी, 8 विमान और 13 पोतों को लगाया गया है। इस विमान में कुल 29 लोग सवार थे। जिसमें भारतीय वायुसेना के 12 जवान, 6 क्रू मेंबर, 1 नौसैनिक, 1 सेना का जवान और एक ही परिवार के 8 सदस्य मौजूद थे।

विमान चेन्नई के पास स्थित तंबारम एयरबेस से सुबह 8.30 बजे पोर्ट ब्लेयर के लिए निकला था। 23 हजार फुट से अचानक विमान की ऊंचाई में कमी आई। विमान को सुबह 11.15 बजे पोर्य ब्लेयर पहुंचना था, जो कि नहीं पहुंचा। रक्षा मंत्री ने बताया कि विमान व उसमें सवार लोगों को ढुंढने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि एक पी-8 आई औ डोर्नियर को बंगाल की खाड़ी में भेजा गया है। हांला कि प्लेन में एक इमरजेंसी बेकन लोकेटर है, जो कि प्लेन के क्रैश होने की स्थिति में खुद ब खुद सक्रिय हो जाता है। इसलिए नौसेना ने एक पनडुब्बी को यह जानने के लइए पानी के भीतर भेजा है कि लोकेटर से कोई भी ट्रांसमिशन हुआ है क्या।

एयरक्राफ्ट से अंतिम बातचीत टेकऑफ के 16 मिनट बाद हुई और तब पायलट ने सबकुछ सामान्य होने की बात कही थी। 1999 में भी एएन32 दिल्ली एय़रपोर्ट पर लैंट करने से पहले ही क्रैश हो गया था। एएन32 रुस निर्मित विमान है। 100 से भी अधिक एएन32 फिलहाल भारतीय सेना में एक्टिव है। इन विमानों की खासियत है कि यह चार घंटे तक दोबारा ईंधनभरे बगैर भी उड़ सकते हैं और यह हर मौसम के लिए उपयुक्त होते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -