‘वो वक्त बहुत मुश्किल था’ कोविड पॉजिटिव होने के बाद क्या हुआ था दीपिका पादुकोण के साथ?
‘वो वक्त बहुत मुश्किल था’ कोविड पॉजिटिव होने के बाद क्या हुआ था दीपिका पादुकोण के साथ?
Share:

बीते दो सालों में कोविड की लहर ने सभी को परेशान किया। इस लहर ने अच्छे से अच्छे व्यक्ति की तबियत को नासाज कर दिया। अब तीसरी लहर आ चुकी है और लोग खतरे में हैं। इन सभी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल वह भी कोरोना संक्रमण से अछूती नहीं रहीं। जी दरअसल एक्ट्रेस दीपिका भी कोविड की चपेट में आ गई थीं। जिसकी वजह से उन्हें शारीरिक रूप से काफी परेशानिया झेलनी पड़ी थीं। अब कोविड से जूझने को लेकर एक्ट्रेस ने खुद चौकाने वाले खुलासे किये हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि, 'उस वक्त फिजिकली वह बेहद कमजोर हो गई थीं और खुद को भी नहीं पहचान पा रही थीं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

जी हाँ, अदाकारा ने बताया कि उनकी शक्ल ही बदल गई थी। आपको बता दें कि कोविड की दूसरी लहर में दीपिका पादुकोण भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जी दरअसल अदाकारा के साथ-साथ उनके माता-पिता और बहन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। अब हाल ही में फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, 'वह वक्त सबसे खराब था, उस वक्त को फिजिकली मैं खुद को पहचान नहीं पा रही थी। हालांकि पहली वेव के दौरान मैंने क्वॉरंटाइन होकर खूब एंजॉय किया था। रणवीर साथ थे तो हम ने वो वक्त साथ बिताया और उन पलों को जिया। लेकिन दूसरी वेव तो हमारे लिए बहुत हार्श रही।'

आप सभी जानते ही होंगे दीपिका पादुकोण जब बेंगलुरू अपने माता-पिता के पास गई थीं उस समय ट्रेवलिंग के दौरान वह कोरोना के संपर्क में आ गई थीं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया- ‘मुझे लगता है कि पहला लॉकडाउन बहुत अलग किस्म का था। उस वक्त हम सब इस सोच में थे कि अब आगे क्या होगा, क्या होने वाला है। कैसे हमें कोविड से लड़ना है। इस वेव में हमें खुद को कैसे मोटिवेट करना है। लेकिन लॉकडाउन 2 बहुत ही हार्श था। हमारे लिए भी काफी मुश्किल वक्त था क्योंकि हमारे परिवार के सारे सदस्य एक साथ कोविड की चपेट में आ गए थे।’

आगे एक्ट्रेस ने बताया कि 'इस पीरियड में उन्होंने कैसे सरवाइव किया क्योंकि फिजिकली वह पूरी तरह से खुद को बदला हुआ महसूस कर रही थीं।' उन्होंने कहा 'जो दवाइयां उन्हें दी गई थीं ये सब उनका असर था। ऐसे में उनकी बॉडी अलग बदलाव महसूस करने लगी थी।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही दीपिका पादुकोण फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आने वाली हैं।

Chakda Xpress Teaser : झूलन गोस्वामी बनी नजर आईं अनुष्का, दिखा दमदार अवतार

कोरोना संक्रमण फैलता देख बोले वरुण धवन- 'अगर आप मुंबई से हैं...'

राजकुमार राव के नाम पर 3 करोड़ ठगने का प्लान, अभिनेता ने फैंस को किया सावधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -