दीपिका के देवर और ननद बन गए अर्जुन और सोनम, ये है परिवार का खास कनेक्शन
दीपिका के देवर और ननद बन गए अर्जुन और सोनम, ये है परिवार का खास कनेक्शन
Share:

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के नए-नवेले कपल बन चुके हैं और इस समय उनकी शादी की चर्चाएं दुनियाभर में हो रही है. दीपवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए हैं. सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही अपने परिवार के साथ भारत लौटेंगे. इन दिनों मुंबई में रणवीर सिंह के घर पर नई-नवेली दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं. उनके पूरे घर को लाइट्स से सजा दिया गया है. 

करोड़ो में है दीपिका की एंगेजमेंट रिंग की कीमत, जानकर होश खो बैठेंगे आप

घर की सभी इन सारी तैयारियों का जिम्मा रणवीर की मां अंजू भवनानी उठा रही हैं. सुनने में आया है कि 18 नवंबर को अंजू भवनानी खुद अपनी बहू दीपिका को इटली से भारत लेकर आएंगी और मुंबई स्थित घर में उनका भव्य स्वागत होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका के ससुराल में कुल चार लोग हैं. दीपिका के पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी सास, ससुर और एक ननद रितिका है.

इस आलिशान बंगले में रहेंगे न्यूली वेडिंग कपल दीपवीर, दुल्हन की तरह हुई सजावट

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह का रिश्ता अनिल कपूर के परिवार से भी है. जी हाँ... आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं. तो इस हिसाब से रणवीर सोनम कपूर और रिया कपूर के कजन भी हैं इसके साथ ही बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से भी रणवीर कि काफी अच्छी दोस्ती है. तो इस हिसाब से सोनम कपूर भी अब दीपिका पादुकोण की ननद बन चुकी हैं और अर्जुन दीपिका पादुकोण के देवर हो चुके हैं.

ससुर जी ने बहू दीपिका का इतने खास अंदाज़ में परिवार में किया स्वागत

दीपवीर की शादी के बाद अनुष्का ने ट्वीट कर कही हैरान करने वाली बात

दीपिका की चुनरी में लिखी थी ये ख़ास दुआ, पढ़कर आप भी खुश हो जाएंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -