दीपिका पादुकोण ने हासिल की एक और बड़ी ग्लोबल अचीवमेंट, झूम उठे फैंस
दीपिका पादुकोण ने हासिल की एक और बड़ी ग्लोबल अचीवमेंट, झूम उठे फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक और बड़ी ग्लोबल अचीवमेंट हासिल की है। दीपिका पादुकोण, टाइम मैगजीन के कवर पर दिखाई दी हैं तथा प्रशंसक उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण ट्रेंड कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण अपने बेहतरीन करियर में ग्लोबल लेवल पर कई सफलताएं हासिल कर चुकी हैं तथा अपनी अंतर्राष्ट्रीय सफलताओं की लिस्ट में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए दीपिका, अब टाइम मैगजीन के कवर पर दिखाई दे रही हैं। दीपिका को ग्लोबल स्टार का टैग दिया गया है। इस अचीवमेंट के साथ ही दीपिका पादुकोण, टाइम के कवर पर दिखाई देने वाले रेयर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में सम्मिलित हो गई हैं। बता दें कि बीते वर्ष ही दीपिका को सिनेमा में उनकी सफलताओं एवं मेंटल हेल्थ को लेकर किए जा रहे काम के लिए 'द टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण, टाइम द्वारा दो बार सम्मानित होने वाली इकलौती भारतीय भी हैं। बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ग्लोबली अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इस ही वर्ष दीपिका ने ऑस्कर में एकमात्र भारतीय प्रेजेंटर के तौर पर मंच संभाला तथा साथ ही ऑस्कर पुरस्कारों में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक भी थीं। वहीं दीपिका ने 2022 को एक धमाके के साथ समाप्त किया था तथा फीफा विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनने के लिए सुर्खियां बटोरीं। 

'द केरल स्टोरी' के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगी अदा शर्मा

फिल्मों में आने से पहले ये काम करते थे सदाशिव अमरापुरकर

'कोई फर्जी आदेश न मानें, मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री ही रहेगी The Kerala Story..', गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -