दीपिका पादुकोण इस वजह से नहीं करना चाहती रणवीर के साथ फिल्में!
दीपिका पादुकोण इस वजह से नहीं करना चाहती रणवीर के साथ फिल्में!
Share:

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'बाजीराव मस्तानी', 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'पद्मावत' शामिल है। ऐसे में फैंस दीपिका-रणवीर की जोड़ी को एक बार फिर ऑनस्क्रीन देखना चाहते हैं। अब जल्द ही दीपिका पति रणवीर के साथ फिल्म '83' में नजर आने वाली हैं। हालांकि, दीपिका पादुकोण रणवीर के साथ ज्यादा फिल्में नहीं करना चाहती हैं।

खबर यह है कि दीपिका अब रणवीर सिंह के साथ फिल्म करने से बचना चाहती हैं। इस कारण से उन्होंने लगातार 3 फिल्में रिजेक्ट कर दी हैं जिनमें उनके को-स्टार उनके पति रणवीर बनने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका नहीं चाहती हैं कि वह और रणवीर सिंह एक साथ ऑनस्क्रीन इतना ज्यादा नजर आएं कि लोगों के बीच उनकी जोड़ी को लेकर एक्साइटमेंट ही खत्म हो जाए।

बात यह भी है कि दीपिका जल्द ही एक फिल्म अनाउंस करने वाली हैं जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका आजकल अपनी आने वाली 'छपाक' के प्रमोशन की तैयारियों में भी जुटी हैं। इस फिल्म में वह मालती के रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है जो एक ऐसिड अटैक सर्वाइवर हैं| इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाते नजर आएंगी|

दीपिका पादुकोण को कार्तिक आर्यन से करनी पड़ी ये रिक्वेस्ट

म्यूजिक की वजह से रैपर बादशाह से गर्लफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप, शेयर किया दर्द

महिला डॉक्टर के गैंगरेप और मर्डर पर भड़कें सितारे, कहा- 'जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -