मस्तानी संग भारतीय दुल्हे के रूप में नजर आए विन डीजल
मस्तानी संग भारतीय दुल्हे के रूप में नजर आए विन डीजल
Share:

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण हमे बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड की मूवी में भी नजर आने वाली है. व देखा जाए तो बाजीराव की यह अभिनेत्री अभी हाल फ़िलहाल संजय लीला भंसाली की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'पद्मावती' में भी नजर आने वाली है. अभी वैसे भी दीपिका के सितारे आजकल बुलंदियो पर है। तथा देखा जाए तो बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म 'xXx: द रिटर्न ऑफ xander केज' से हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फिल्म में काम कर रहे दीपिका और हॉलीवुड स्टार विन डीजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपने फैंस को फिल्म से जुड़ी तस्वीरों से रूबरू कराते रहते हैं। आजकल बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और हॉलीवुड स्टार विन डीजल की केमिस्ट्री खूब जम रही है।

हाल ही में फेसबुक पर हिन्दी सिखाने के वीडियो के बाद अब दोनों की भारत के पारंपरिक लिबास में नजर आ रहे हैं। दीपिका और विन की यह तस्वीर डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने सोमवार को शेयर की हैं। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म का हिस्सा है या फिर उन्होंने ये कपड़े फिल्म में पहने हैं। कुछ भी हो शेरवानी में विन डीजल बिल्कुल भारतीय दुल्हे की तरह लग रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -