सिक्किम में हुए हादसे में बढ़ी मरने वालों की संख्या
सिक्किम में हुए हादसे में बढ़ी मरने वालों की संख्या
Share:

गंगटोक: सिक्किम में हुए खतरनाक हिमस्लखन में 7 पर्यटकों की जान जा चुकी है। हिमस्खलन गंगटोक और नाथुला को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील के पत्थर के समीप सुबह तकरीबन 11.10 बजे हुआ. इससे 25 से 30 पर्यटक उसकी चपेट में आ गए. हिमस्खलन के उपरांत सीमा सड़क संगठन (BRO) ने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया. अब तक 22 लोगों को बचाया गया है. इनमें से कई को गहरी घाटी में से निकाला जा चुका है. 

इसके पहले ख़बरें थी कि इन लोगों को वहां से निकालने के लिए बचाव अभियान और भी तेजी से चाय जा रहा है। सिक्किम पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (चेक पोस्ट) सोनम तेनजिंग भूटिया ने जानकारी दी है कि मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। अभी तक इनमें से किसी की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के साथ-साथ राज्य पुलिस और स्थानीय वॉलंटियर्स भी जुटे हुए हैं।

बता दें कि कल दोपहर 3 बजे तक फंसे हुए 80 पर्यटकों में से 30 को बाहर निकालने में सफलता मिली थी। वहीं, अभी भी 50 पर्यटक बर्फ में फंसे हुए हैं। बाहर निकाले गए सभी पर्यटकों को राज्य की राजधानी गंगटोक के विभिन्न हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है। यहां पर इन सभी का इलाज चल रहा है।

बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ से परेशान पिता ने इन्साफ के लिए पहुंचा थाने, पुलिस ने किया ऐसा बर्ताव दे दी जान

CM अशोक गहलोत की आवाज में BJP नेता ने की मिमिक्री, वीडियो देख हैरान हुए लोग

केरल ट्रेन अग्निकांड में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार हुआ आरोपी शाहरुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -