बचपन की बुरी संगत से डाॅन बनने तक का सफर
बचपन की बुरी संगत से डाॅन बनने तक का सफर
Share:

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मा एक बच्चा स्कूली जीवन के दौरान बुरी संगत में पड़ गया। इस बुरी संगत ने उसे जुर्म की दुनिया का बादशाह बना दिया। गुनाहों के इस देवता की शुरूआत चोरी, डकैती और तस्करी से प्रारंभ हुई और बाद में वर्ष 1993 के मुंबई ब्लास्ट ने इस युवा को अंडरवल्र्ड का डाॅन बना दिया। ऐसा डाॅन जिसने जुर्म का कारोबार दुबई में फैलाया और पाकिस्तान में पनाह ले ली।

इस युवा को यूं तो शेख दाउद इब्राहिम कास्कर नाम मिला था लेकिन बाद में इसके 13 नामों से इसे पहचाना गया। कई बार अपने चेहरे की सर्जरी करवाने और छद्म नामों से छुपने वाले दाऊद को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज भी दाऊद का जीवन भारतीयों के लिए एक पहेली बना हुआ है। दाऊद और उसके अंडरवल्र्ड नेटवर्क पर कई फिल्में भी बन गई हैं। 

26 दिसंबर 1955 को दाऊद का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उसके पिता शेख इब्राहिम अली कास्कर मुंबई पुलिस में हवलदार थे। जब दाऊद बुरी संगत में पड़ गया तो उसके घर वालों ने उसका विवाह बीना जरीना नाम की लड़की से कर दिया। मगर इसके बाद भी दाऊद जुर्म की दुनिया का काम करता रहा। दाऊद मुंबई अंडरवल्र्ड में बेहद लोकप्रिय करीम लाला गैंग से जुड़ गया। करीम लाला अंडरवल्र्ड डाॅन था और गैंग पर उसका राज था। दाऊद उसके लिए काम करने लगा। बाद में वह जुर्म की दुनिया का एक बड़ा नाम बन गया।

उसकी भेंट यहीं छोटा राजन से हुई। दाऊद और छोटा राजन ने मिलकर भारत के बाहर भी जुर्म की दुनिया में काम किया। मुंबई और दुबई के बीच इनका जुर्मी कारोबार चलने लगा। इस दौरान मुंबई ब्लास्ट के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों ने ही भारत छोड़ दिया। वर्ष 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के बाद छोटा राजन दाऊद से अलग हो गया और यहीं से दोनों की दुश्मनी भी शुरू हो गई।

बाद में दोनों ने ही भारत छोड़ दिया। दाऊद.खाड़ी देशों में भी रहा। मगर बाद में उसने पाकिस्तान में शरण ले ली। दाऊद को छोटा शकील का साथ मिला और छोटा शकील ने गैंग में प्रमुख स्थान बना लिया। दाऊद की बेटी की शादी पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियादांद से हुई। उसकी एक अन्य बेटी माहरीन का भी विवाह हो गयां दाऊद पाकिस्तान में रहकर जुर्म का कारोबार जारी रखता रहा। खुफिया एजेंसियों ने दाऊद को मारने और उसे पकड़ने का प्लान भी बनाया लेकिन प्लान लीक हो गए। दाऊद को साहब और शेख दाऊद हसन के साथ ही हाजी साहब के नाम से जाना जाता है।

उसे अमीर साहब डेविड या भाई के नाम से भी जाना जाता है। अंडरवल्र्ड मे दाऊद को पहले मुच्छड़ के नाम से जाना जाता था। पाकिस्तान में दाऊद डिफेंस हाउसिंग एरिया, कराची के  क्लिफटन क्षेत्र में रहता है। ये दोनों जगहें वे हैं जहां पाकिस्तान के ब्यूरोक्रेट्स, राजनेता, सैन्य अधिकारियों, दूतावास के अधिकारियों के निवास हैं। क्लिफटन में तो आमीफ अधिकारियों को भी आसानी ने घर नहीं मिलता है। हालांकि अब यह बात सामने आई है कि दाऊद अपने इस जन्मदिन पर अंडरवल्र्ड के कारोबार को अलविदा कह सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -