लाठी से पीट-पीटकर बहु ने सास को उतारा मौत के घाट, हुई गिरफ्तार
लाठी से पीट-पीटकर बहु ने सास को उतारा मौत के घाट, हुई गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड के गुमला जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक बहू ने अपनी सास को लाठी से इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। घरेलु कलह को इसका कारण बताया जा रहा है। मृत महिला की शिनाख्त 65 वर्षयी बिबयानी केरकेट्टा के रूप में की गई है। हत्यारोपी बहू ओडिल केरकेट्टा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, घटना गुमला जिले के स्थित चैनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले दतरा गांव की है। दतरा गांव में बहू ओडिल केरकेट्टा और सास बिबयानी केरकेट्टा के बीच गुरुवार शाम किसी बात पर झगड़ा हो गया था। विवाद, मारपीट में तब्दील हो गया और ओडिला ने बिबयानी की लाठी से बुरी तरह से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगने से बिबयानी की जान चली गई। 

शुरूआती जांच के बाद पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों ने बताया कि ओडिल और बिबयानी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। सास-बहू में रोज कलह होती थी। गुरुवार की देर शाम विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बहू ओडिल ने लाठी-डंडों से सास बिबयानी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगने से बिबयानी की मौत हो गई। पुलिस ने ओडिल को गिरफ्तार कर लिया है। 

यूपी पुलिस ने पकड़ा सुरंग बनाकर चोरी करने वाला गैंग, यामीन-शब्बीर सहित 3 गिरफ्तार

दो नाबालिग सगी बहनों के साथ 70 वर्षीय शख्स ने किया बलात्कार, हुआ गिरफ्तार

'यहाँ दलित की शादी नहीं होगी..', एडवांस लेने के बाद मोहम्मद रईस ने कैंसिल कर दी बुकिंग, केस दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -