सतीश कौशिक के जन्मदिन पर बुरा हुआ बेटी वंशिका का हाल, बोली- 'पापा का बर्थडे है लेकिन...'
सतीश कौशिक के जन्मदिन पर बुरा हुआ बेटी वंशिका का हाल, बोली- 'पापा का बर्थडे है लेकिन...'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका अपने पिता को बहुत मिस कर रही है। दरअसल, आज दिवंगत एक्टर का जन्मदिवस है। ऐसे में उनकी 10 वर्षीय बेटी वंशिका स्वयं को मजबूत रखने का प्रयास कर रही है मगर, पिता की याद में बहुत रो भी रही है। इस बात का खुलासा सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने किया है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से वंशिका हर थोड़ी-थोड़ी देर में रोने लग रही है। वह बार-बार एक ही बात कह रही है- 'पापा का जन्मदिन है लेकिन, वह यहां हैं ही नहीं।'

निशांत ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'वंशिका बहुत रो रही है। कल भी रात में रो रही थी फिर चाची जी ने उसे सुला दिया। चाची जी, वंशिका के सामने स्वयं को मजबूत रखने का बहुत प्रयास कर रही हैं। वंशिका ने अपने पापा के लिए कार्ड भी बनाया है। ये समय हम सबके लिए बहुत मुश्किल समय है। हम अभी तक उनके इस प्रकार चले जाने से सदमे में हैं। उनकी बेटी वंशिका एवं चाचीजी दुख में डूबी हुई हैं। हालांकि, हम सब इससे बाहर आने का प्रयास कर रहे हैं।'

निशांत ने बताया, 'वंशिका और चाचाजी (सतीश कौशिक) के बीच अलग ही बॉन्डिंग थी। जब कभी भी चाचाजी कहीं बाहर जाते तो तब वंशिका उनका इंतजार किया करती थी जिससे वे दोनों साथ में वीडियो बना सकें। वही खालीपन उसे तोड़ रहा है।' बता दें, सतीश कौशिक के निधन के पश्चात् वंशिका ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था। आगे निशांत ने कहा, "चाचाजी अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों से मिलने जाया करते थे। अनुपम सर, अनिल कपूर सर, बोनी कपूर सर के साथ अपना वक़्त गुजारते थे। वहीं रात में वह अपने परिवार के साथ रहते थे। इस बार हमने सोचा कि हम उनके जन्मदिवस पर उन्हें ट्रिब्यूट दें। उनकी जिंदगी को हम मिलकर सेलिब्रेट करें। इसलिए हमने कुछ अरेंजमेंट्स किए हैं।'

जीशान खान और रेहाना पंडित का हुआ ब्रेकअप, टूट गया 2 साल पुराना रिश्ता

कपिल शर्मा की चमकी किस्मत हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म

इस साल मेट गाला में दिखेगा आलिया का जलवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -