लालू की बेटी ने दी सलाह गौ मांस मसले पर न करें विवाद
लालू की बेटी ने दी सलाह गौ मांस मसले पर न करें विवाद
Share:

पटना : बिहार चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव प्रचार तो कर रहे हैं लेकिन एनडीए के प्रचार रथ के आगे उनका अभियान कुछ धीमा पड़ता नज़र आ रहा है। लालू के भाषणों को जनता द्वारा मनोरंजन का साधन माना जा रहा है और इसका खामियाजा आरजेडी को उठाना पड़ रहा है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बिहार में भी गौ मांस भक्षण करने जैसे विवादों की बात कर रहे हैं तो अब उनकी बेटी उन्हें नया पाठ पढ़ाने में लगी है। उनकी बेटी ने कहा है कि लालू को विकास के मसले पर अपना उद्बोधन देना चाहिए। इस मसले पर उनकी बेटी मीसा भारत ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू को गौमांस पर बयानबाजी नहीं करना चाहिए।

यह नहीं उन्होंने यह भी कहा कि रघुवंश प्रसाद को भी इस तरह के मसलों पर बयानबाजी नहीं करना चाहिए। आरजेडी नेता मीसा भारती ने गौ मांस के मसले से किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि चुनाव के समय नेताओं को इस तरह के समलों से बचना चाहिए। चुनाव में विकास का मसला अहम है। दूसरी ओर महंगाई और भ्रष्टाचार भी अन्य मसले हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -