पिथौरागढ़ में हुआ खतरनाक भूस्खलन, वीडियो देख कांप जाएंगे आप
पिथौरागढ़ में हुआ खतरनाक भूस्खलन, वीडियो देख कांप जाएंगे आप
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन का चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। धारचूला में तवाघाट लिपुलेख सड़क पर नजंग के समीप अचानक से पहाड़ का बड़ा भाग देर शाम भरभरा कर सड़क पर गिर गया। गनीमत ये रही कि इस भूस्खलन से जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। इस भूस्खलन का वीडियो पास से गुजर रहे एक राहगीर ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वही भूस्खलन के कारण तवाघाट लिपुलेख राजमार्ग यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया है। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही 40 यात्री बूंदी में फंस गए हैं। कहा जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ही इस सड़क को खोला गया था किन्तु भूस्खलन के कारण फिर से यातायात ठप्प हो गया है। अभी 2 दिनों पहले ही निरंतर बारिश के कारण केदारनाथ हाई-वे पर भूस्खलन (landslide) हुआ था। गनीमत ये रही थी कि वहां से गुजर रहे वाहन पहाड़ी के मलबे की जद में नहीं आए। बारिश की वजह से चारधाम यात्रा पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

वही बुधवार शाम केदारनाथ हाई-वे पर फाटा के निकट पहाड़ी से जोरदार भूस्खलन हुआ था। एक साथ कई टन मलबा एवं बोल्डर पहाड़ी से हाई-वे पर गिरे। गनीमत रही कि पहाड़ी से मलबा गिरता देखकर वाहन चालक रुक गए। हालांकि, एक यात्री बस को कुछ नुकसान अवश्य हुआ। वर्षा के पश्चात् भूस्खलन होने से जगह-जगह बद्रीनाथ एवं केदारनाथ हाई-वे पर यातायात बाधित हो रहा है। लोगों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है। बीते एक हफ्ते से निरंतर हो रही वर्षा की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

NIA के एक्शन के विरोध में PFI ने बुलाया बंद, दुकानें बंद कराने गए तो व्यापारियों ने कूटा

PFI ने ही रची थी पीएम मोदी पर हमले की साजिश, पटना रैली में होना था बड़ा कांड

भारत में NRI खाते से PFI के लिए आ रहा था फंड, ED के चौकाने वाले खुलासे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -