पति को बचाने आई महिला को किया निर्वस्त्र
पति को बचाने आई महिला को किया निर्वस्त्र
Share:

शहडोल/ मध्यप्रदेश: कहा जाता है कि भारतीय नारी अपने पति के लिए कई तरह के जतन करती है। उसकी लंबी आयु के लिए व्रत, आराधना करती है। तो जब जरूरत पड़ती है उसे बचाने की तो मैदान में उतरकर मुकाबला भी करने निकल पड़ती है। शहडोल में ऐसी ही पत्नी सामने आई। जिसने अपने पति को पीटने से बचाया। मगर इस महिला को आरोपियों ने निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर गौर नहीं किया और रिश्वत की मांग कर डाली। 

मिली जानकारी के अनुसार बुढार थाने के बिरूहली गांव में दबंगों ने आदिवासी पर अत्याचार किया। दबंग अजय ठाकुर ने आदिवासी युवक की पिटाई की। ऐसे में युवक की पत्नी ने पति को बचाने के लिए प्रयास किए और बीच बचाव किया। आरोपी अजय ठाकुर आक्रोशित हो गया। उसने आदिवासी युवक की पत्नी को पकड़कर निर्वस्त्र कर दिया।

जब पीडि़त दंपति पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा तो शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया। महिला के निवेदन करने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। मगर पुलिसकर्मियों ने पीडि़तों से 5 हजार रूपए रिश्वत की मांग की। रिश्वत न देने पर पुलिस ने महिला और उसके पति पर झूठा प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना था कि आदिवासी दंपति मारपीट के मामले में स्वयं दोषी है और स्वयं को बचाने के लिए उन्होंने खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -