'दलित लड़की से झूठ बोलकर किया बलात्कार, फिर डाला धर्मांतरण का दबाव', पुलिस के सामने पीड़िता ने बयां किया दर्द
'दलित लड़की से झूठ बोलकर किया बलात्कार, फिर डाला धर्मांतरण का दबाव', पुलिस के सामने पीड़िता ने बयां किया दर्द
Share:

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन की घटना सामने आई है। एक दलित लड़की का आरोप है कि शख्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाम बदलकर दोस्ती की। फिर बलात्कार किया तथा गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं इसके बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। फिलहाल, पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।  

युवती की शिकायत के अनुसार, 3 वर्ष पहले वो सोशल मीडिया के माध्यम से दीपक चौधरी नाम के युवक के संपर्क में आई थी। उसने स्वयं को एक चैनल का पत्रकार बताया था। फिर दोनों में बातचीत होने लगी तथा दोस्ती हो गई। तत्पश्चात, दोनों सितंबर 2022 में साथ रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर युवक ने उसका गर्भपात करवा दिया। फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा तथा जबरन धर्मांतरण करा भी दिया। प्रताड़ना की ये दास्तां यहीं नहीं थमी, उसने गोमांस खाने के लिए विवश किया तथा मना करने पर पीटा।

पुलिस ने बताया, सितंबर 2022 में अपराधी खालिद चौधरी के साथ रहने वाली दलित युवती को गर्भपात कराने के लिए विवश किया गया था। शनिवार रात चौधरी को गिरफ्तार किया गया था तथा पूछताछ के चलते उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मामले में DCP निपुण अग्रवाल ने बताया कि लड़की की शिकायत पर विजय नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण निषेध अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई है। 

जूनागढ़ में ढही 2 मंजिला इमारत, खतरे में कई लोगों की जान

ISRO फिर रचने जा रहा है इतिहास, जानिए इस बार क्या करेगा कमाल?

मैराथन के बाद पड़ा दिल का दौरा, 20 वर्षीय लड़के की हुई मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -