महाराष्ट्र में तबाही: 11 लोगों की मौत 6349 गांव प्रभावित, सैकड़ों पेड़ गिरे
महाराष्ट्र में तबाही: 11 लोगों की मौत 6349 गांव प्रभावित, सैकड़ों पेड़ गिरे
Share:

मुंबई: चक्रवाती तूफान तौकते ने महाराष्ट्र में भारी तबाही मचा दी है। हालाँकि अब तूफ़ान आगे बढ़ चुका है लेकिन महाराष्ट्र के तबाही का मंजर अब सुर्ख़ियों में है। आपको बता दें कि इससे 6,349 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं 11 लोगों की मौत हुई है और जान गंवाने वालों में से 4 रायगढ़ जिले से, रत्नागिरी और ठाणे से 2-2, सिंधुदुर्ग और धुले से 1-1 हैं। इसी क्रम में एक व्यक्ति की मौत मुंबई के मीरा रोड इलाके में हुई है। अब प्रभावित इलाकों में नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। केवल सिंधुदुर्ग जिले में 5।77 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

वहीँ मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में नुकसान की शुरुआती जानकारी आना बाकी है। आपको बता दें कि मुंबई में 479 स्थानों पर पेड़ गिरे हैं और 60 से अधिक जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। इसी के साथ सैकड़ों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इस गंभीर और भयानक तूफान के चलते लोकल, मोनो रेल और उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं और मौसम विभाग का कहना है कि इस तूफ़ान की वजह से मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली है। वही महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत का कहना है कि, ''तूफान से ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, पुणे, पालघर और कोल्हापुर में कुल 188 इलेक्ट्रिक सब स्टेशन को नुकसान पहुंचा। इनमें से 133 सब स्टेशनों को सोमवार रात 9 बजे ठीक कर लिया गया। 1,095 फीडर्स को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें से 656 ठीक किए गए।''

ऊर्जा विभाग के मुताबिक़, ''चक्रवाती तूफान से 6349 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इनमें से 2,689 गांवों में सुविधा खराब हो गई है। अभी भी तूफान प्रभावित 16,001 डीटीसी, 119 हाइटेंशन और 209 लो-टेंशन की लाइनों को ठीक करने का काम चल रहा है।''

चौथी खेप लेकर कर्नाटक पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, सोमवार को जमशेदपुर से हुई थी रवाना

क्या आप भी गर्मी से हो गए है परेशान तो हम लाए है आपके लिए ये शानदार AC

नियमों में फिर हुआ बदलाव! अब कोरोना से ठीक हुए लोगों को वैक्सीन के लिए 9 महीने करना होगा इंतजार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -