चक्रवात 'असनी' ने पकड़ी रफ्तार, ओडिशा समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश
चक्रवात 'असनी' ने पकड़ी रफ्तार, ओडिशा समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Share:

कई राज्यों में दिखाई देने वाली प्रचंड गर्मी के बीच चक्रवात तूफान असनी का खतरा बढ़ गया है। जी हाँ और इस समय पूर्वी तट की तरफ बढ़ रहे ‘असनी’ तूफान के चलते प्रभावित इलाकों में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, साथ ही भारी बारिश भी हो रही है। जी दरअसल मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने पर ‘असनी’ (Cyclone Asani) के आज चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। हालाँकि इससे पहले एमआईडी महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्र ने रविवार को कहा था कि ''चक्रवात न तो ओडिशा और न ही आंध्र प्रदेश में दस्तक देगा। इसके बजाय यह पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और बारिश का कारण बनेगा।''

वहीँ ऐसा भी कहा गया है कि चक्रवाती तूफान असनी का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। तूफान असनी का असर झारखंड और बिहार में भी नजर आ सकता है। इसी के साथ चक्रवात के चलते सोमवार से ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है। वहीँ तटीय ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में आज शाम से बारिश होने की आशंका है।

जी हाँ और इसको लेकर ओडिशा, बंगाल, असम उत्तर-पूर्व में हाईअलर्ट जारी किया गया है। केवल यही नहीं बल्कि किसी भी विषम हालात से निपटने के लिए प्रभावित इलाकों में NDRF की 17 और ODRAF की 20 टीमें तैनात की गई है। इसी के साथ मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 मई तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और के जम्मू डिवीजन में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में आज भी लू चलने की स्थिति बन सकती है। वहीँ यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में गर्मी का प्रकोप तो रहेगा, लेकिन लू से राहत मिलेगी।

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'असनी', इन राज्यों पर पड़ेगी मार

तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफ़ान 'असनी', दिखेगा रौद्र रूप

ओडिशा में चक्रवात की स्थिति बनने के कारण पूर्वी तट हाई अलर्ट पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -