संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान: इंदौर से होगी "लाड़ली बहना सेना" की शुरुआत
संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान: इंदौर से होगी
Share:

इंदौर। मध्य प्रदेश में लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। जिसकी शुरुआत शिवराज सरकार की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र महू से हो चुकी है। इस सेना में 21 महिला सदस्यों की टीम रहेगी। महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए लाठी और तलवार चलाना सिखाया जाएगा। लाडली बहना सेना लव जिहाद को भी रोकेंगी।

मंत्री उषा ठाकुर ने घोषणा की है कि महू की सभी 78 पंचायत में लाड़ली बहना सेना का गठन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक पंचायत पर 21 महिलाओं की टोली रहेगी। इन्हें आत्मरक्षा के लिए लाठी और तलवार चलाना भी सिखाया जाएगा। लाडली बहना सेना सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाएंगी। गांव-गांव में पेड़ पौधे लगाना, मंदिरों में भजन मंडली बनना, नशा मुक्ती अभियान चलाने के साथ ही लव जिहाद को भी रोकने का काम करेंगी।

संस्कृति मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने ही लाडली बहना सेना का सुझाव दिया था। जिसकी महू से शुरुआत की जा रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण में ये बड़ा कदम है। लाडली बहना सेना के लिए हितग्राही महिलाओं का ही स्वेच्छा से चयन किया जाएगा

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

राज ठाकरे ने CM शिंदे को लिखा पत्र, की ये मांग

'PoK लेने के लिए हमें ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा..', राजनाथ सिंह के इस बयान से टेंशन में आ जाएगा पाकिस्तान !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -