मगरमच्छ का निवाला बनने से बाल बाल बची महिला
मगरमच्छ का निवाला बनने से बाल बाल बची महिला
Share:

मैक्सिको / मोन्टेरे : मैक्सिको के मोन्टेरो सिटी स्थित जू ला पस्टोरा में एक सिरफिरी लड़की खतरनाक जानवर मगरमच्छ को देखने के लिए उसके बाड़े में चली गई व मगरमच्छ को करीब से देखना चाहा लेकिन फिर क्या हुआ हम आपको बताते है कई बार जानवरों को नजदीक से देखने के चक्कर में लोग अपनी जान मुश्किल में डाल लेते हैं। ऐसा ही एक मामला मैक्सिको के मोन्टेरो सिटी स्थित जू ला पस्टोरा में सामने आया है। हुआ यूं कि एक महिला मगरमच्छ को करीब से देखने के लिए दीवार को फांदकर उसके बाड़े में चली गई। ऐसे में मगरमच्छ ने उस पर अटैक कर दिया। महिला की पहचान स्टेसी एलेजेंड्रा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि स्टेसी चिड़ियाघर में जानवरों को करीब से देखना चाहती थी।

ऐसे में वह दीवार फांदकर मगरमच्छ के बाड़े में जा पहुंची। वह मगरमच्छ को अपने हाथों से छूने लगी, तभी मगरमच्छ की नजर उस पर पड़ गई। मगरमच्छ के अचानक हमले से महिला डर गई और वापस दीवार फांदकर सुरक्षित बाहर आ गई। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना के वीडियो बना लिए। जू प्रशासन ने महिला को किया प्रतिबंधित चिड़ियाघर प्रशासन ने स्टेसी एलेजेंड्रा को जू में आने से प्रतिबंधित कर दिया है। निकट भविष्य में वह कभी इस चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं कर सकेगी। जू मेंबर्स ने बताया कि वह बिना अनुमति के मगरमच्छ के बाड़े में चली गई, ऐसे में उसकी जान भी जा सकती थी। ऐसा कोई दूसरा न करें, इसलिए उसे प्रतिबंधित कर दिया गया। व उसे हिदायत दी की वह फिर कभी भी जू ला पस्टोरा में न आए. लड़की की इस प्रकार की हरकत से उसकी जान भी जा सकती थी अगर वक्त रहते वह मगरमच्छ के पास से दूर न जाती तो.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -