एक गिरोह ऐसा, सोशल मीडिया से महिलाओं की फोटोज़ चुराकर पोर्न साईट पर करता है जारी
एक गिरोह ऐसा, सोशल मीडिया से महिलाओं की फोटोज़ चुराकर पोर्न साईट पर करता है जारी
Share:

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर महिलाओं की अश्लील फोटोज़ बनाकर उसे जारी करने वाले आरोपियों को लेकर दिल्ली पुलिस सक्रिय है। पुलिस को इस मामले की जानकारी तब लगी जब एक युवती के फोटो को सोशल मीडिया से हटाकर उसे एडिट कर पोर्न वेबसाईट पर डाल दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर फोटो हटाने के लिए रूपयों की मांग की। कुछ अन्य महिलाओं के साथ भी इस तरह की घटनाऐं हुईं।

इस मामले में पुलिस को एक गिरोह की जानकारी मिली है। जो कि महिलाओं की फोटो को सोशल मीडिया से चुरा कर उसे एडिट कर लेते हैं और फिर उसे पोर्न वेबसाईट पर डाल देते हैं। एक महिला ने कहा कि उसे उसकी फोटो पोर्न साईट से हटाने के बदले में 20 हजार रूपए की मांग की गई थी। दरअसल यह मामला दिल्ली के मयूर विहार इलाके का बताया गया है।

पीड़िता ने समुद्र किनारे का फोटो फेसबुक पर चस्पा कर दिया था। इस फोटो को अपराधियों द्वारा फेसबुक एकआउंट से उठा दिया गया था और फोटोशाॅप में उसका संपादन कर फोटो को पोर्न स्वरूप दिया गया था। एक महिला से आरोपियों ने करीब 15 हजार रूपए की राशि ले ली। जब महिला को फोटो पैसे लेने के बाद भी नहीं हटाया गया और उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा तो उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस अब गिरोह को लेकर सक्रिय हो गई है।

मन की बात में GST पर बोले PM मोदी

PM मोदी को भेजेंगी राखियाॅं, मुस्लिम महिलाऐं कर रही चीन का विरोध

इन संकेतो से पुष्टि करे प्रेग्नेंसी की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -