पंजाबः गला दबाकर रिटायर्ड सिपाही की हत्या
पंजाबः गला दबाकर रिटायर्ड सिपाही की हत्या
Share:

फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर जिले से हत्या की एक वारदात सामने आयी है। जिले के मंगेखां गांव में हवेली में अकेला रह रहे सेवामुक्त सीआरपीएफ के सिपाही की किसी अनजान शख्स ने गला दबाकर हत्या कर दी। घर में जरूरी व जमीनी दस्तावेज जले हुए मिले। थाना सदर जीरा पुलिस ने गुरुवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीरा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सेवामुक्त सीआरपीएफ सिपाही सुच्चा सिंह (66) पुत्र मुंसा सिंह निवासी गांव मंगेखां हवेली में अकेला रहता था। सेवामुक्त होने के बाद से अपनी 40 एकड़ जमीन पर खेती करता था। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे सुच्चा सिंह का नौकर चरणजीत सिंह हवेली पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। काफी देर तक सुच्चा सिंह ने दरवाजा नहीं खोला तो नौकर ने थाना सदर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह हवेली के अंदर प्रवेश किया। हवेली में जाकर देखा तो सुच्चा सिंह मृत पड़ा था और हवेली में जरूरी व जमीनी दस्तावेज जलाए हुए थे। पुलिस ने देखा कि सुच्चा सिंह के गले में रस्सी का निशान था। इससे प्रतीत हो रहा था कि आरोपियों ने सुच्चा सिंह का गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने कहाया कि सुच्चा के पारिवारिक सदस्य विदेश में रहते हैं। शव को कब्जे में लेकर जीरा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

साढ़े तीन साल की बच्ची संग रेप कर रहा था युवक तभी पहुँच गया बाप और...

3 दिन से लापता थी 12वीं की छात्रा, अब मिली लाश

प्रॉपर्टी के लिए बेटे और पोते ने मिलकर कर दी महिला की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -