विराट ने किया शक्तिमान की हालत पर ट्विट
विराट ने किया शक्तिमान की हालत पर ट्विट
Share:

नई दिल्ली : बेहद खूबसूरत और किसी को भी हानि नहीं पहुंचाने वाले जानवर पर बेवजह हमला कर दिया गया। इस घटना से मैं बेहद दुखी हूॅं। यह ट्विट किया है भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान विराट कोहली ने। विराट कोहली ने अपने ट्विट में लिखा है कि इस घोड़े शक्तिमान को नुकसान पहुंचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि शक्तिमान के लिए दुआ करने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि घोड़े के साथ क्रूरता बरतने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणेश जोशी को भी पकड़ लिया गया। उन पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाना है। विधायक जोशी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  इस मामले में विराट ने ट्विट करते हुए कहा है कि घोड़ा कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

उल्लेखनीय है कि इस बारे में विधायक गणेश जोशी ने लाठी जमीन पर पटकने की बात कही थी। यह भी कहा गया कि घोड़े शक्तिमान की टांग लोहे के एंगल में ही फंस गई। जिससे उपचार के दौरान इस घोड़े की टांग काटनी पड़ी। जिसके बाद देशभर में इस मामले पर प्रतिक्रियाऐं आने लगी थीं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -