अस्पताल की 8वीं मंजिल से गिरी कोरोना पॉजिटिव महिला, हुई मौत
अस्पताल की 8वीं मंजिल से गिरी कोरोना पॉजिटिव महिला, हुई मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इन बढ़ते हुए मामलों ने सभी के सामने बड़े संकट खड़े कर दिए हैं। ऐसे में दिन पर दिन कोरोना संक्रमित लोगों के अस्पतालों से भागने की ख़बरें भी आ रही हैं। अब जो खबर आई है वह पुणे के ससून जिला अस्पताल की है। यहाँ से भागने के चक्कर में 8वीं मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला कोरोना पॉजिटिव थी लेकिन मर्डर केस में आरोपी भी थी। बताया जा रहा है उसने बीते बुधवार को भागने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई बल्कि अपनी जा से हाथ धो बैठी। उसकी मौत अस्पताल की 8वीं मंजिल से गिरकर हो गई।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम दीप्ति काले और उम्र 42 साल बताई जा रही है। जी दरअसल महिला पेशे से वकील थी और एक मर्डर केस में आरोपी थी। खबरों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव महिला ने भागने के चक्कर में इमारत की आठवीं मंजिल से गिर गई। कहा जा रहा है गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि पुणे के बंद गार्डन पुलिस स्टेशन में ये मामला एक्सीडेंटल डेथ के रूप में दायर किया गया है। खबरों के अनुसार दीप्ति पर उसके साथी निलेश शेलार के साथ मिलकर सर्राफा व्यवसायी बलवंत मराठे को आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने का केस चल रहा है। केवल यही नहीं बल्कि महिला को एक कथित वसूली गिरोह का प्रमुख बताया जा रहा है और विश्रामबाग थाने में उसपर मामला दर्ज है।

गोवा में 3 मई तक के लिए लगा लॉकडाउन, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ आखिरी चरण का मतदान, PM मोदी ने की यह अपील

कोरोना संक्रमित हुए आशका गोराडिया और उनके पति

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -