तीस हज़ारी विवाद के बाद अदालतों में पुनः शुरू हुआ कामकाज, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
तीस हज़ारी विवाद के बाद अदालतों में पुनः शुरू हुआ कामकाज, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट विवाद के बाद दिल्ली की कोर्ट्स में चल रही हड़ताल के समाप्त होने के बाद शनिवार से अदालतों में काम सुचारु रूप से होने लगा है। पुलिस अदालत परिसर में पहुंची, साथ ही अदालत की सुरक्षा की कमान भी संभाल ली है। वहीं वकील भी अपने काम पर वापस लौट आए हैं। एहतियात के रूप में तीस हजारी कोर्ट के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, शनिवार को सभी अदालतों के जिला न्यायाधीशों से मिले आदेश के बाद अब रविवार से सभी कोर्ट्स के लॉकअप भी खोल दिए जाएंगे। हड़ताल की वजह से लॉकअप बंद कर दिए गए थे। मामलों की सुनवाई बंद होने की वजह से जेलों से विचाराधीन कैदियों को लॉकअप में नहीं लाया जा रहा था। तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप में हुई तोड़फोड़ के बाद क्षतिग्रस्त हुए भाग की मरम्मत करा दी गई है। आशा है कि सोमवार से पहले की तरह ही अदालतों में मुकदमे की सुनवाई आरंभ हो जाएगी। तारीखों पर जिले की अदालतों में कैदियों को लाया जाएगा।

दोबारा लॉकअप के बाहर गाड़ियां खड़ी करने को लेकर वकीलों व पुलिसकर्मियों के बीच फिर किसी भी किस्म का टकराव न हो इसके लिए दोनों ही स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। हड़ताल की वजह से पिछले 14 दिनों से अदालतों में मुकदमे की सुनवाई नहीं हो सकी है।

सेंसेक्स की इन छह कंपनियों के शेयर्स में आया उछाल, सबसे ऊपर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज

NCAER घटा रहा ग्रोथ रेट, ग्रोथ को गति देने के लिए खर्च बढ़ाना जरुरी

पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी, डीज़ल के दाम स्थिर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -