शिरडी जा रहे दंपति की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत, 3 साल की मासूम बची
शिरडी जा रहे दंपति की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत, 3 साल की मासूम बची
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने कि वजह से दोपहिया वाहन पर सवार होकर मुंबई से शिरडी जा रहे एक दंपति की मौत हो गई। हालांकि, उनकी 3 वर्ष की मासूम बेटी हादसे में बच गई। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी तालुका में शुक्रवार को हुआ। आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि, मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी तालुका में शुक्रवार (30 दिसंबर) को हुए हादसे में पीड़ित मनोज जोशी (34) और उनकी 30 वर्षीय पत्नी मानसी की जान चली गई। उन्होंने कहा कि मृतक मुंबई के एक उपनगर भांडुप के निवासी थे।  पुलिस के अनुसार, 'दंपति और उनकी बेटी साईंबाबा के दर्शन करने के लिए शिरडी जा रहे थे। जब वे येवई गांव पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी और उन्हें रौंद डाला, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी तीन वर्षीय बेटी चमत्कारिक ढंग से बच गई।' वह सुरक्षित है, लेकिन उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।' 

उन्होंने बताया है कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिवंडी के एक सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है और उसके खिलाफ भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में IPC और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा एक्शन, हिज्बुल आतंकी के घर पर चला बुलडोज़र

राजस्थान में CBI का बड़ा एक्शन, 40 लाख कैश बरामद, 6 गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर: रामबन जिले में देर रात भड़की भीषण आग, कई मकान हुए ख़ाक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -