जम्मू कश्मीर: रामबन जिले में देर रात भड़की भीषण आग, कई मकान हुए ख़ाक
जम्मू कश्मीर: रामबन जिले में देर रात भड़की भीषण आग, कई मकान हुए ख़ाक
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिला के रिहायशी इलाके में देर रात भीषण आग भड़क उठी। जामा मस्जिद इलाके में लगी इस भीषण आग में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, मगर आग में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रामबन जिला के रिहायशी इलाके जामा मस्जिद में देर रात भीषण आग भड़क उठी।

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी भी किस्म की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कई मकान इसमें क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ। जितेंद्र सिंह ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि बटोटे जामा मस्जिद एरिया में आग की सूचना के बाद अभी-अभी रामबन के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर मुसरत इस्लाम के साथ बात की। उन्होंने बताया कि किसी भी किस्म की जनहानि नहीं हुई, इससे राहत मिली। इस बीच, प्रशासन हर संभव बचाव और राहत सहायता प्रदान कर रहा है। 

इससे पहले शुक्रवार (30 दिसंबर) को ही कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिले में भीषण आग लगी थी। इस आग ने 13 घरों और 10 दुकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। अधिकारियों का कहना है कि 10 LPG सिलेंडर फटने से 200 घरों को भीषण आग से बचाया गया। 

मंदिर से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

जहाज असंतुलित होने से गंगा नदी में डूबे 3 ट्रक, एक ड्राइवर लापता

त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा, गृह मंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -