सरकारी तौर पर नहीं मनाई जा सकी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव की पुण्यतिथि
सरकारी तौर पर नहीं मनाई जा सकी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव की पुण्यतिथि
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने नेताओं की जयंती और पुण्यतिथि को लेकर अहम निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार सरकार अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को छोड़कर दूसरे नेताओं की जयंती के साथ पुण्यतिथि के अन्य कार्यक्रमों से सरकार स्वयं को अलग कर लिया है। इस निर्णय के चलते इस बार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि का पर्व नहीं मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकी।

यही नहीं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों ही राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके स्मारक वीरभूमि पर पहुंचे। जहां दोनों ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी इसके साथ वीर भूमि पर बीते वर्ष उन्होंने इसी तरह का काम किया। मिली जानकारी के अनुसार गांधी परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को याद किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी और दामाद राॅबर्ट वाड्रा ने राजीव के स्मारक वीर भूमि पर श्रद्धांजलि दी।

गांधी परिवार यहां बड़ी देर तक बैठा रहा। जिसके बाद उन्होंने वहां मौन रखा। इस दौरान राजीव गांधी की यादें ताज़ा हो आईं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई को चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में हत्या की गई। थी। उल्लेखनीय है कि लिट्टे समर्थित उग्रवादियों ने स्व. राजीव को मारने के लिए मानव बम का इस्तेमाल किया था।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -