लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में फंसे लगभग 4000 हजार देशी-विदेशी पर्यटक
लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में फंसे लगभग 4000 हजार देशी-विदेशी पर्यटक
Share:

उत्तराखंड में लॉकडाउन के कारण हजारों देशी और विदेशी पर्यटक बुरी तरह फंसे गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंद होने के कारण पर्यटक वापस नहीं लौट पा रहे हैं। इसके साथ ही हरिद्वार में करीब दो हजार गुजराती पर्यटक और पौड़ी जनपद के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम और उसके आसपास के क्षेत्रों में 1200 विदेशी पर्यटक फंसे हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया है। वहीं इस दौरान कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी किसी भी व्यक्ति के एक शहर से दूसरे शहर जाने पर रोक है।

इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान न तो बाहर से कोई व्यक्ति प्रदेश में आ सकता है और न ही प्रदेश के भीतर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आवाजाही कर सकता है। वहीं विदेशी और देशी पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सरकार ने निर्देश दिए कि पहले से होटलों में रुके पर्यटकों को जबरन न हटाया और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।

जनपद वार विदेशी व देशी पर्यटकों की संख्या
जिला             विदेशी                   देशी
पौड़ी -               1200                 01
रुद्रप्रयाग -           15
हरिद्वार -         2000
देहरादून -         300 से 450
टिहरी -           300 से 400
उत्तरकाशी        03 
चमोली             04  
नैनीताल           14                        49
अल्मोड़ा            81                        13
पिथौरागढ़         09
चंपावत             03                           -
यूसी नगर -        40
  
आपकी जानकारी के लिए बता दें की उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। वहीं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर करीब चार हजार से अधिक देशी व विदेशी पर्यटक हैं। इसके साथ ही उन्हें प्रदेश में रहने दिया जाएगा। पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा सकती है । विदेशी पर्यटकों से अपील की गई कि वे अपने दूतावासों से संपर्क करें।

इस वजह से इन देशो में नहीं है एक भी एयरपोर्ट

महाराष्ट्र में बढ़ा कोरोना का संक्रमण, अब तक हुई तीन की मौत

मलेरिया की दवा से मरेगा कोरोना ! ICMR ने दी इलाज को मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -