कोरोना मामलों में आई गिरावट लेकिन 12 दिनों बाद फिर बढ़ा मौत का आंकड़ा
कोरोना मामलों में आई गिरावट लेकिन 12 दिनों बाद फिर बढ़ा मौत का आंकड़ा
Share:

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। रोजाना 40 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं 12 दिनों के पश्चात् कोरोना से मौत का आंकड़ा इतना अधिक आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना मामले आए तथा 1206 संक्रमितों की जान चली गई है। वही इससे पूर्व 26 जून को 1258 मरीजों की जान गई थी। बीते 24 घंटे में 45,254 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं यानी कि कल 3694 सक्रीय मामले कम हो गए।

कोरोना संक्रमण के कुल मामले:-
ये निरंतर 32वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनो संक्रमण के केस सामने आए। कोरोना सक्रीय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। वर्तमान में 4 लाख 55 हजार 33 सक्रीय मामले हैं तथा अब तक कुल 4 लाख 7 हजार 145 मौतें हुई हैं। अब तक कुल 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार 538 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी के आरम्भ से अब तक कुल तीन करोड़ 7 लाख 95 हजार 716 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।

37 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज दिए गए:-
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 9 जुलाई तक पुरे भारत में 37 करोड़ 21 लाख कोरोना वैक्सीन के खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले दिन 30 लाख 55 हजार 802 टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, अबतक लगभग 43 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले दिन लगभग 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसकी सकारात्मकता दर 3 फीसदी से कम है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से अधिक है।

वो महान वैज्ञानिक जिनके कारण प्रकाश से जगमगाई पृथ्वी...

त्रिपुरा ने कोरोना वायरस के मामलों को ध्यान में रहते हुए बढ़ाया कर्फ्यू

5000 रुपये जुर्माना या 8 दिन की जेल! मास्क न लगाने वाले पर्यटकों को सजा देगा मनाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -